Ads Slider

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पारसी बावड़ी पार्क में चला सफाई अभियान, नगर पालिका ने दिया स्वच्छता का संदेश

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।नगर पालिका परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर गांधी वाटिका के पास स्थित पारसी बावड़ी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ शहरवासियों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जलकल सभापति छाया वीरेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में नगरपालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पार्क और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के दौरान छाया वीरेंद्र जायसवाल ने बगीचा शाखा,स्वास्थ्य शाखा और जलकल शाखा के कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया।अभियान की शुरुआत पार्क में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं को नमन कर की गई। इसके बाद सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर पार्क परिसर की सफाई की और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान पारसी बावड़ी स्थित कुएं का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान कुएं की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, प्रभारी राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, जलकल शाखा से सुरेश पवार, नाथूलाल नागर, मोहम्मद सलीम तथा बगीचा शाखा से बापूसिंह सहित नगर पालिका की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर पालिका द्वारा चलाए गए इस अभियान के माध्यम से शहरवासियों को जल संरक्षण, स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों की देखरेख के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Share This Article