Ads Slider

जावद के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, कोर्ट से लौटते समय हुआ हादसा

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।जिले के सिंगोली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुपुरा पूरन निवासी एक युवक की जावद के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक कोर्ट में पेशी के सिलसिले में जावद गया था और वापस गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम ओमराज पिता काशीराम बलई (32) निवासी ग्राम महुपुरा पूरन बताया गया है। परिजनों के मुताबिक ओमराज सोमवार को मोटरसाइकिल से जावद कोर्ट में पेशी के लिए गया था। पेशी पूरी होने के बाद वह शाम करीब 4 बजे अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान जावद के समीप उसकी मोटरसाइकिल अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल ओमराज को जावद अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय नीमच रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ओमराज ने दम तोड़ दिया।मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोपा गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article