Ads Slider

संगठन विस्तार को लेकर महिला कांग्रेस की अहम बैठक सम्पन्न,जिला प्रभारी यास्मीन शेरानी पहुंचीं नीमच

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को नीमच के गांधी भवन में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं नीमच-रतलाम जिला प्रभारी यास्मीन शेरानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यास्मीन शेरानी सुबह नीमच पहुंचीं और महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे।यास्मीन शेरानी ने बताया कि वे मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ ही रतलाम नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और छह बार की पार्षद रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें नीमच और मंदसौर जिले का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश स्तर पर जिला एवं शहर अध्यक्षों की समितियों को पुनर्गठित किया जा रहा है तथा सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रभारी द्वारा सक्रिय महिलाओं की रिपोर्ट और बायोडाटा प्रदेश नेतृत्व को सौंपे जाएंगे, जिसके आधार पर प्रशिक्षण एवं नई जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है और भविष्य में भी योग्य एवं सक्रिय महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य जारी रहेगा। नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में महिलाओं को पर्याप्त अवसर मिले, इसके लिए भी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।शेरानी ने बताया कि महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सक्रिय एवं मजबूत महिला कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बैठक को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article