Ads Slider

आंगनवाड़ी भर्ती दावे-आपत्तियों के निराकरण हेतु बैठक सम्पन्न,

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया से संबंधित दावे और आपत्तियों के निराकरण के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभागृह नीमच में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीमच, जावद और मनासा ब्लॉक की उन महिला अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं।बैठक सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों के दावे और आपत्तियों पर विस्तार से सुनवाई की गई। इस दौरान संबंधित अभ्यर्थियों को अपने दावों के समर्थन में मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश पूर्व में ही जारी किए गए थे।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार दावा-आपत्ति निराकरण समिति की बैठक में प्रत्येक मामले की अलग-अलग जांच की गई तथा अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर निराकरण प्रक्रिया पूरी की गई।अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से सभी आपत्तियों की गंभीरता से सुनवाई की जा रही है।बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों,सेक्टर पर्यवेक्षकों तथा संबंधित कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं,उन्हें पूर्व सूचना देकर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।दावा-आपत्ति निराकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभाग द्वारा अंतिम चयन सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी उपस्थित रहीं।

Share This Article