Ads Slider

नीमच में 16वी जनगणना का प्रशिक्षण शुरू: 284 प्रगणकों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।देशभर में प्रारंभ हुई 16 वीं जनगणना के तहत नीमच नगर पालिका क्षेत्र में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण 15 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक दो चरणों में संचालित किया जाएगा।यह प्रशिक्षण स्थानीय पीजी कॉलेज के नए भवन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 284 कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनिंग ऑफिसर्स द्वारा दिया जा रहा है,जिसमें जनगणना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं,तकनीकी पहलुओं और सर्वे के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।सीएमओ बामनिया ने बताया कि जनगणना का पूरा कार्यक्रम केंद्र सरकार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। जनगणना निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर ही स्थानीय स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह कार्य पूरी तरह से वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाता है, ताकि देश की सटीक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन किया जा सके।सागर मंथन
जनगणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की जानकारी एकत्र करते हैं। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या,आयु,शिक्षा,व्यवसाय, वैवाहिक स्थिति,सागर मंथन,आवास की स्थिति,मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी,बिजली,शौचालय आदि की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी शामिल होती है। इसके अलावा सामाजिक और आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े भी संकलित किए जाते हैं,जो भविष्य की सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।भारत में जनगणना का लंबा इतिहास रहा है। हर दस वर्ष में जनगणना आयोजित की जाती रही है।जिसके आधार पर कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गईं।नीमच नगरपालिका क्षेत्र में यह प्रशिक्षण आगामी जनगणना कार्य को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षित प्रगणक एवं सुपरवाइजर पूरे शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर सटीक और विश्वसनीय आंकड़े एकत्र करेंगे,जिससे शासन को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

Share This Article