Ads Slider

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से कांग्रेस का फूटा गुस्सा,अधीक्षक यंत्री कार्यालय का किया घेराव,सोपा ज्ञापन

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में अधीक्षक यंत्री कार्यालय पहुंचकर घेराव किया तथा अधीक्षक यंत्री जयपाल सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी के इस दौर में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर में लगातार बिना सूचना के बिजली कटौती की जा रही है,जिससे आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घंटों तक बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई कार्य प्रभावित होने से किसानों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से व्यापारियों एवं छोटे उद्योगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जनता परेशान हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी,जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, बृजेश मित्तल,ओम दीवान, योगेश प्रजापति,इकबाल कुरेशी,ओम शर्मा,मुकेश कालरा,संदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article