Ads Slider

बघाना में गुंडागर्दी का कहर: आधी रात कार में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी—पीड़ित परिवार व समाज उतरा सड़कों पर,कार्यवाही की मांग

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।शहर के बघाना क्षेत्र में एक युवक के निजी वाहन में तोड़फोड़ और लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों से आक्रोशित पाटीदार समाज अब खुलकर सामने आ गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटीदार मोहल्ला जूना बघाना निवासी 32 वर्षीय अजय पाटीदार ने अपनी शिकायत में बताया कि 22-23 अप्रैल की मध्य रात्रि करीब 2 बजे उनके घर के बाड़े में खड़ी उनकी निजी कार (हुंडई i10 ग्रैंड मैग्ना, क्रमांक RJ09CC4777) पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। आरोप है कि सौरभ पाटीदार, कुशाल पाटीदार और सुनील पाटीदार ने भारी पत्थरों से वाहन पर हमला कर आगे-पीछे और साइड के कांच तोड़ दिए, साथ ही वायरिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गाड़ी के अंदर पत्थर और आसपास शराब की बोतलें मिलीं, जिससे यह हमला पूर्व नियोजित प्रतीत होता है।पीड़ित अजय पाटीदार ने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व ही आरोपियों ने एक शादी समारोह के दौरान नशे की हालत में गंदा पानी फेंककर विवाद किया था, जिसकी वीडियो फुटेज मौजूद है और इस संबंध में बघाना थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है। इसके बावजूद आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर धमका रहे हैं।पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुलेआम कहते हैं कि“पुलिस हमारी है,ऊपर तक पहुंच है”, और झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही जान से मारने की चेतावनी भी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।इस गंभीर मामले को लेकर पाटीदार समाज ने एकजुटता दिखाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। समाजजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला,तो वे उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

Share This Article