Ads Slider

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज के दो दिवसीय आयोजन भव्य शोभायात्रा व महाप्रसादी के साथ सम्पन्न

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ एवं परशुराम मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। दिनभर चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में समाजजनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे भगवान परशुराम के अभिषेक एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सायंकाल 6 बजे महाआरती के बाद भव्य शोभायात्रा परशुराम मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—अजमीढ़ चौराहा, जैन भवन चौराहा, पुस्तक बाजार, जाजू भवन, बावड़ी वाले बालाजी एवं ज्ञान मंदिर महाविद्यालय होते हुए गांधी वाटिका स्थित रतनदेवी मांगलिक भवन पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।शोभायात्रा के समापन पर रतनदेवी मांगलिक भवन में महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।उक्त जानकारी सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति अध्यक्ष दिलीप शर्मा एडवोकेट, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी एवं मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष योगेश पंत द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों का सराहनीय सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम ने समाज में एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।
Share This Article