Ads Slider

बघाना में भव्य शोभायात्रा के साथ तीनदिवसीय परशुराम जन्मोत्सव सम्पन्न,समाजजनों का हुआ सम्मान

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। राज राजेश्वर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल ब्राह्मण समाज बघाना,नीमच के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हो गया।आयोजन के समापन पर निकली शोभायात्रा में समाजजनों की बड़ी संख्या ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 17 अप्रैल से प्रारंभ हुए इस आयोजन में प्रथम दिवस भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन एवं महाआरती के साथ शुभारंभ हुआ। वहीं शाम को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस,बैकेट एंड बॉल व वन मिनट गेम जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।दूसरे दिन 18 अप्रैल को प्रातः 9 बजे परशुराम वाटिका में विद्वान पंडितों के सान्निध्य में महा रुद्राभिषेक किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। शाम के सत्र में महिलाओं के लिए मेहंदी एवं चेयर रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।आयोजन के अंतिम दिन 19 अप्रेल रविवार शाम 5 बजे नर्मदेश्वर जटाशंकर महादेव मंदिर,रेलवे फाटक से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई,जो बघाना के प्रमुख मार्गों से होते हुए परशुराम वाटिका,खेड़ापति बालाजी रोड पहुंची।यहां शोभायात्रा का समापन ब्राह्मण सम्मेलन में हुआ।सम्मेलन में बाहर से पधारे विद्वान विप्रजनों ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए।साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।पूरे आयोजन में समाजजनों का उत्साह देखते ही बना और आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share This Article