Ads Slider

श्री नवकार सेवा संस्थान ने दीनदयाल भोजनालय में जरूरतमंदों के लिए चना दाल व तेल का किया गया दान

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।समाज सेवा और मानवता के भाव को साकार करते हुए श्री नवकार सेवा संस्थान द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड स्थित दीनदयाल भोजनालय में जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री का दान किया गया। संस्था ने भोजनालय को 30 किलो चने की दाल का कट्टा एवं 15 किलो तेल का डिब्बा भेंट कर सराहनीय पहल की।यह सेवा कार्य प्रभु महावीर स्वामी के “परस्परोपग्रहो जीवानां” के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिसका अर्थ है कि सभी जीव एक-दूसरे के लिए सहायक हैं। संस्था का उद्देश्य भोजनालय में आने वाले जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।कार्यक्रम की शुरुआत 27 नवकार महामंत्र के जाप के साथ हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और सकारात्मक बना। इस अवसर पर भोजनालय के संचालक प्रवीण अरौंदकर एवं मनीष कालानी ने संस्था द्वारा किए गए इस सहयोग को सहर्ष स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।इस दौरान संस्था की सदस्य कमला मोगरा, आशा मेहता, प्रियंका मोगरा, संतरा वीरवाल, भूमिका वीरवाल, पुष्पा वीरवाल, कला वीरवाल, मंजू मेहता, मंजू मेहता (सिंगोली), हेमलता मेहता, मधु राठौर, माया मेहता, सरिता लसोड, सरिता नागोरी, सरिता मूणत, ज्योति कच्छारा सहित सहसचिव मीना दक, सचिव भावना चौधरी, कोषाध्यक्ष अंजू जैन, अध्यक्ष माया वीरवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article