Ads Slider

भव्यता के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव,दो दिवसीय आयोजन में शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।सकल ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।आयोजन 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय रूप में आयोजित होगा,जिसमें धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।आयोजन के प्रथम दिन 18 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से रंगोली प्रतियोगिता एवं 10 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन श्री परशुराम महादेव मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें संस्कृत श्लोक, मंत्र-स्तोत्र प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, एकल, युगल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।दूसरे दिन 19 अप्रैल को प्रातः 5 बजे भगवान श्री परशुरामजी का महाअभिषेक होगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्री परशुराम महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी वाटिका स्थित रतनदेवी मांगलिक भवन पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, बैंड एवं पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण रहेंगे। पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा एवं महिलाएं लाल चुनरी में शामिल होंगी।कार्यक्रम के अंत में रात्रि 8 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रतनदेवी मांगलिक भवन में किया जाएगा। आयोजकों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article