Ads Slider

छोटीसादड़ी मगरा क्षेत्र में विकास की उम्मीद बने भाजपा प्रत्याशी कृपलानी को मिला भारी जनसमर्थन

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।बीते पांच वर्षों में स्थानीय क्षेत्र में विकास के नाम पर हुए खेल मात्र से अब क्षेत्र में विकास को लेकर एक बार फिर लोगों को भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी से उम्मीद जगी है, जिसका असर गांवों में कृपलानी के जनसम्पर्क को मिल रहे जनता के समर्थन में साफ दिखाई दे रहा है।जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कृपलानी का ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह के साथ स्वागत किया जा रहा है।
इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी ने रविवार को छोटीसादड़ी तहसील के सीयाखेड़ी, धोलापानी, नावन खेड़ी, ईंटो का तालाब, हरमरा की रेल, भुंरा, कालाकोट, सांगरी खेड़ा, नयाफला, देवाग माता, राजपुरा, अखेपुरा, रेंला, मामादेव, पीलीखेड़ा, भोजपुर, रामाखेड़ा, उंडावेला, कर्णपुर, हरीसिंह का खेड़ा, चांदोली, हडमतिया जागीर एवं बम्बोरी में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान कृपलानी ने माताओं, बहनों, किसानों एवं युवाओं से संवाद कर राष्ट्रवाद के विचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने के साथ, राज्य की तुष्टिकरण एवं जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तथा स्थानीय क्षेत्र में विकास की गंगा का प्रवाह एक बार फिर शुरू करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का आव्हान किया।जनसंपर्क के दौरान कृपलानी को क्षेत्र की मातृ एवं युवाशक्ति ने भरपूर समर्थन देते हुए कृपलानी के विजयी संकल्प को दोहराया। कृपलानी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास मॉडल को मजबूती देने के साथ क्षेत्र को विकसित एवं शांतिप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कृपलानी का जगह जगह हजारों की संख्या में ग्रामीणों के द्वारा ढोल नगाड़ों एवं भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत कर फलों से तौल कर अपना समर्थन दिया तथा कृपलानी को विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ धनराज शर्मा छोटी सादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत जिला उपाध्यक्ष बेणीराम मीणा मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत महामंत्री वर्टीचंद धाकड़ जीतमल मीणा जिला परिषद सदस्य दलपत मीणा पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल तक पूर्वी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार जनवा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती देवी मीणा कोमल गहलोत छोटी साड़ी नगर पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रामलाल मीणा धोलापानी भाजपा युवा मोर्चा प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment