निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना शनिवार कों निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम फलवा, फाचर अहिरान, कारुडा, मड्डा, भगवानपुरा, गोमाणा, बम्बोरी में सघन जनसम्पर्क किया।आंजना ने क्षेत्र में जनसम्पर्क कर सभाओ कों सम्बोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने कहा कीं राजस्थान विकास में नए आयाम स्थापित कर रहा है राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं कर लाभ सभी वर्गों कों मिल रहा है आंजना में कहा कीं किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण करना, किसानों के हितों को प्राथमिकता एवं क्षेत्र की आमजनता के मशाअनुरूप विकास कार्य करवाना है यही कांग्रेस की रीति-नीति है। उक्त विचार निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी उपखण्ड क्षैत्र के घाटा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के दौरान उपस्थित किसानो एवं ग्रामीणो को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने अलग अलग जंगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी आंजना का साफा बंधवाकर पुष्पाहारों से गर्म जोशी के साथ स्वागत-अभिनन्दन किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने जनसम्पर्क यात्रा से पूर्व विभिन्न धार्मिक स्थानों में पुजा अर्चना कर यात्रा को प्रारम्भ किया।







