Ad image

भाजपा प्रत्याशी मारू ने पड़दा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

मनासा।महेंद्र उपाध्याय।भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध (माधव) मारू ने बुधवार को भाजपा दिनदयाल मंडल के ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया।बालागंज से शुरू होकर पड़दा में चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के साथ दिनभर चल रहे जनसंपर्क का समापन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री मारू ने चौपाल पर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होने कहा कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया लेकिन गांव के लोगों को केवल वोट बैंक के लिए उपयोग किया कहीं भी गांव में पक्की सड़क नहीं बनाई ना पीने के पानी की व्यवस्थास की ना बिजली की। आज भाजपा सरकार में गांव गांव सड़क संपर्क से जुड़ गया है। भाजपा की हमारी सरकार बनी तो मध्यप्रदेश में हमने गांव से लेकर शहर तक विकास की नई गाथा लिखी। आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों श्रेणी में शामिल है। आज मनासा सहित नीमच जिले मे प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। योजना का काम तीव्र गति से चल रहा है। वहीं 24 घंटे बिजली मिल रही है। श्री मारू ने जमुनिया रावजी, मालखेड़ा, मातारूंडी, दांतोली, रावतपुरा, तिलसांवरा, लखारिया,, चंदा मोती दांतोली, बलपुरा, सुंडी, भेरपुरा, कुनी खम्मा में जनसंपर्क कर उपस्थित भाईयों.बहनों के साथ अपने विचार साझा किए और 17 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाकर अपना आशीर्वाद देने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं देवतुल्य मतदाता बंधु साथ चल रहे थे।मंडी व्यापारी और अभिभाषक संघ से मिले दोपहर करीब 12.30 बजे विधायक मारू मनासा पहुंचे। यहां कोर्ट में बार एसोशिऐशन के सदस्यों से चर्चा कर अपना आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। इसके बाद मारू मंडी पहुंचे। किसान, व्यापारी, हम्माल एवं उपस्थित जन समुह से चर्चा की और भाजपा को अपना आशीष एवं समर्थन देने का आग्रह किया। किसानों से चर्चा करते हुए श्री मारू ने कहा भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधी का लाभ मिल रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है। भाजपा सरकार में सिंचाई रकबा लगातार बढ़ा और किसानों की आय दोगुनी हुई है। आने वाली 17 नवंम्बर को 1 नंबर का बटन दबाकर भाजपा का अपना बहुमत प्रदान करे।

Share This Article
Leave a comment