Ads Slider

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, चार दिन बाद अस्पताल में मौत

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उचेड़ में एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने से परिवार में शोक का माहौल है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैजानकारी के अनुसार ग्राम उचेड़ निवासी 28 वर्षीय मदनलाल पिता गंगाराम बंजारा ने 25 मई को अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।परिजन घबराकर उसे तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय नीमच रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में पिछले चार दिनों से उसका उपचार जारी था।लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे उपचार के दौरान मदनलाल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मनासा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल युवक द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article