Ads Slider

11 हनुमान चालीसा पाठ एवं हवन पूजन कार्यक्रम 19 अप्रैल को नीमच सिटी में

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नीमच सिटी में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बालाजी महाराज हनुमान जी के समक्ष 11 हजार हवन आहुतियों के साथ 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। यह कार्यक्रम 19 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे से श्री टेड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर, खेड़ी मोहल्ला, नीमच सिटी में आयोजित होगा।यह धार्मिक अनुष्ठान जगदगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के शिष्य एवं बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य आदित्य महाराज जी (छतरपुर) के सान्निध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करना तथा भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करना है।आयोजकों द्वारा सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है। जो भी श्रद्धालु हवन में बैठकर सहभागिता करना चाहते हैं, उनके लिए यह व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है। साथ ही, आयोजन की गरिमा बनाए रखने हेतु पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा तथा महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य किया गया है।कार्यक्रम का आयोजन श्री टेड़ेश्वर महादेव मित्र मंडल, नीमच सिटी द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी सद्भाव और संस्कृति के प्रति आस्था और भी मजबूत होती है।

Share This Article