Ads Slider

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर दो दिवसीय भव्य आयोजन,वाहन रैली में गूंजेगा जयघोष,बड़े वाले परशुराम धाम पर होंगे धार्मिक आयोजन

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।शहर की पंचवटी कॉलोनी स्थित श्री बड़े वाले परशुराम धाम में भगवान श्री परशुराम जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन श्री बड़े वाले परशुराम धाम समिति के तत्वावधान में होगा, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।समिति के अनुसार शनिवार 18 अप्रैल 2026 को महिलाओं एवं बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही शाम 5 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्तिमय प्रस्तुतियों से माहौल धर्ममय हो जाएगा।वहीं रविवार 19 अप्रैल 2026 को सुबह 7:30 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जो श्री परशुराम महादेव मंदिर एलआईसी चौराहा नीमच से प्रारंभ होकर बड़े वाले परशुराम धाम तक पहुंचेगी। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी दिन सुबह 10:30 बजे से भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती, धर्मसभा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं व समाज जनो के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से आयोजन में भाग लेकर धर्म लाभ लेने एवं भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।वही मंदिर परिसर को आकर्षक विधुत सज्जा से सजाया गया है।

Share This Article