Ads Slider

जावद बस स्टैंड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,जेसीबी से हटाए गए अवैध टीन शेड

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जावद बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर शनिवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम प्रीति संघवी नाहर ने किया। इस दौरान बस स्टैंड के आसपास दुकानों के बाहर लगाए गए टीनशेड, अस्थायी ढांचे और सड़क तक फैले अतिक्रमण हटाए गए। नगर परिषद की टीम ने मौके से कई सामान भी जप्त किए। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे अवैध कब्जे किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था। बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी आने के साथ आम नागरिकों को भी जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान एसडीओपी रोहित राठौर,तहसीलदार नवीन गर्ग, टीआई मनोज सिंह जादोन और सीएमओ जगजीवन शर्मा सहित राजस्व एवं नगर परिषद का अमला मौजूद रहा। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों और दुकानदारों को भविष्य में दोबारा सड़क पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है।प्रशासन का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article