Ads Slider

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले की तहसील जीरन अंतर्गत ग्राम कोठड़ी इस्तमुरार में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार मामला ग्राम के मुख्य चौराहे नई आबादी वार्ड क्रमांक-1, दलावदा रोड स्थित सर्वे नंबर 661(बी) की शासकीय भूमि से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव निवासी निर्भय सिंह राठौर द्वारा उक्त सरकारी भूमि पर रोडी एवं अन्य निर्माण सामग्री डालकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मंदिर की बाउंड्री के समीप भी निर्माण सामग्री रखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय भूमि पर हो रहे इस कथित अतिक्रमण का जब गांव के लोगों ने विरोध किया तो संबंधित पक्ष द्वारा गाली-गलौच और धमकी दी गई। इससे गांव में विवाद और तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने वालों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में विवाद और बढ़ सकता है।यह आवेदन श्यामलाल सरगरा,शांतिलाल सरगरा,दीपक सरगरा, गोविंद सरगरा सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपा गया है।

Share This Article