Ads Slider

लेवड़ा तालाब में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की पानी मे डूबने से मौत,पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के बघाना थाना क्षेत्र स्थित लेवड़ा तालाब में शुक्रवार दोपहर नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर किशोर को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, सागर मंथन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरशद खान पिता उमर फारूक,उम्र 14 वर्ष निवासी स्कीम नंबर-8, कब्रिस्तान कॉलोनी, बघाना के रूप में हुई है। बताया गया कि अरशद शुक्रवार दोपहर अपने एक साथी के साथ लेवड़ा तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह अधिक गहराई वाले हिस्से में चला गया और पानी में डूब गया। साथी द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।करीब शाम 4:15 बजे अरशद को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सागर मंथन घटना की सूचना मिलते ही परिजन व समाज जन अस्पताल पहुंचे।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बघाना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article