Ads Slider

रामपुरा में भव्य आयोजन: बालाजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व उपमंडी शेड का हुआ लोकार्पण

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेंदर उपाध्याय।रामपुरा कृषि उपज उपमंडी प्रांगण,रामपुरा में रविवार को धार्मिक आस्था और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां “श्री संकट मोचन बालाजी नवनिर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” के साथ लगभग 154.73 लाख रुपये की लागत से निर्मित उपमंडी शेड का लोकार्पण भव्य समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, किसान, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए महोत्सव की शुरुआत 1 मई से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई थी, जिसमें कलश यात्रा, अभिषेक, हवन एवं विभिन्न पूजन विधियां दो दिनों तक निरंतर आयोजित की गईं। 3 मई को मुख्य आयोजन दिवस पर प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर प्रतिष्ठा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इसके पश्चात शाम को महाआरती और महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूज्य संत बालमुकुंद जी उपाध्याय (हर-हर महादेव गुरुदेव) एवं विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला एवं मंडल स्तर के भाजपा पदाधिकारी, नगर परिषद के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।शाम 4 बजे आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में नव निर्मित उपमंडी शेड का उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस शेड के निर्माण से कृषि उपज के भंडारण एवं व्यापार में सुविधा बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर में गूंजते भजनों, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की आस्था ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। यह आयोजन रामपुरा क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और विकास के समन्वय का प्रतीक बनकर सामने आया।

Share This Article