Ads Slider

भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ गोरखनाथ जी का दो दिवसीय प्रकटोत्सव,निकली शोभायात्रा

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नाथ संप्रदाय के आराध्य देव गुरु गोरखनाथ जी महाराज के प्रकटोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुक्रवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। योगीराज राजगुरु नाथ समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजन का शुभारंभ गुरुवार रात श्री किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गुरुदेव की आरती के साथ हुआ। सागर मंथन इसके पश्चात संत-महंतों द्वारा निर्गुण भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रातभर चले इस संगीतमय कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गुरु गोरखनाथ जी महाराज की विशेष आरती की गई। इसके बाद गुरुदेव की भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। सागर मंथन शोभायात्रा खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, बारादरी,फवारा चौक और कमल चौक होते हुए पुनः श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा “जय गुरु गोरखनाथ” के जयकारे लगाए गए और भक्ति गीतों पर झूमते हुए भक्तों ने आयोजन को जीवंत बना दिया।मंदिर परिसर में पहुंचने पर गुरु गोरखनाथ जी की महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात संत-महात्माओं एवं आगंतुक श्रद्धालुओं का स्वागत-सत्कार किया गया। सागर मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को संतों के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,जिससे युवाओं में उत्साह का संचार हुआ।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करना, समाज में एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Share This Article