नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत पाड़वा खुर्द गांव में रिश्तों को कलंकित कर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक सगे भाई ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी और भय का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भेरूलाल मीणा (30) पिता कचरूलाल मीणा निवासी पाड़वा खुर्द के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 10:30 बजे भेरूलाल और उसके भाई नारूलाल के बीच घर पर ही जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन के हिस्से को लेकर तनाव चला आ रहा था और कई बार आपसी कहासुनी भी हो चुकी थी।घटना वाली रात विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो उठा। गुस्से में आकर नारूलाल ने चाकू उठाकर भेरूलाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से भेरूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह घटना ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया।बताया जा रहा है कि हमले के दौरान आरोपी नारूलाल भी घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जीरन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।इधर, मृतक भेरूलाल के पत्नी और दो छोटे बच्चों है,







