Ads Slider

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर में बेलगाम रफ्तार और लापरवाह यात्री बसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज गति से दौड़ती बस ने एक बुजुर्ग की जान ले ली।मामला नीमच सिटी थाना क्षेत्र के भरभड़िया रोड स्थित दर्जी कुई के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार 63 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अहमद हुसैन कुरैशी पिता मोहम्मद उमर कुरैशी, निवासी छीपा मोहल्ला जावद,किसी काम से नीमच की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही सैय्यद बस क्रमांक MP 14 MN 0446 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तत्काल शहर के श्रीराम हॉस्पिटल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संबंधित बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में चल रही निजी यात्री बसों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। लंबे समय से ओवरस्पीड, नियमों की अनदेखी और फिटनेस जांच में लापरवाही जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।विडंबना यह है कि एक ओर सड़क सुरक्षा को लेकर ‘राहवीर योजना’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस संचालकों की लापरवाही इन प्रयासों को पलीता लगा रही है।

Share This Article