Ads Slider

दुपट्टा बाइक के टायर में फंसने से महिला की दर्दनाक मौत,पीएम के बाद शव परिजनों को सोपा

Mahendra Upadhyay
1 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच जिले के जीरन मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पत्नी कृष्णपाल सिंह, निवासी ग्राम फोपलिया, अपने भाई करूलाल के साथ बाइक से इलाज के लिए जीरन जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चलते समय सीमा के गले में डला हुआ दुपट्टा अचानक बाइक के पिछले टायर में फंस गया। दुपट्टा फंसते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सीमा सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के तुरंत बाद परिजन और राहगीरों की मदद से उसे जीरन चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे उदयपुर के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।सोमवार सुबह नीमच जिला अस्पतल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि सीमा हाल ही में अपने ससुराल ग्राम सोनपुर, प्रतापगढ़ से अपने मायके फोपलिया आई थी।

Share This Article