Ads Slider

टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम,परशुराम जन्मोत्सव में रविवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Mahendra Upadhyay
1 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। सकल ब्राह्मण समाज द्वारा मनाए जा रहे भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के तहत शनिवार को शहर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला है। दो दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में शनिवार को शाम 5 बजे से टाउन हॉल (अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह) में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी और दर्शकों का मन मोह लिया,कार्यक्रम में संस्कृत श्लोक एवं मंत्र-स्तोत्र प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, एकल, युगल एवं समूह नृत्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहें। आयोजकों के अनुसार बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की गई।आयोजन के दूसरे दिन रविवार,19 अप्रैल को सुबह 5 बजे भगवान श्री परशुरामजी का महाअभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्री परशुराम महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधी वाटिका स्थित रतनदेवी मांगलिक भवन पहुंचेगी।शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड, डीजे एवं पुष्पवर्षा विशेष आकर्षण होंगे।

Share This Article