Ads Slider

खड़गे के विवादित बयान पर बवाल: गिरफ्तारी की मांग तेज,नीमच में प्रकरण दर्ज करने हुई शिकायत,NSA लगाने की उठी आवाज

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।देश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के एक कथित बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बयान के विरोध में थाना नीमच में शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने एक चुनावी सभा के दौरान मुस्लिम समाज को भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।सागर मंथन शिकायत में कहा गया है कि खड़गे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,उसके सहयोगी संगठनों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया और कथित रूप से हिंसा के लिए उकसाने जैसी बात कही। इसे गंभीर बताते हुए शिकायतकर्ताओं ने कहा कि ऐसे बयान देश में अराजकता और दंगों को जन्म दे सकते हैं।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरएसएस और उससे जुड़े संगठन वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं—जैसे बाढ़, भूकंप और दुर्घटनाओं—में बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के सेवा कार्य करते रहे हैं। ऐसे संगठनों के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया है।
इसके अलावा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयासों का भी जिक्र किया गया। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के हर भारतीय की मदद की है,जिससे देश की छवि मजबूत हुई है।आवेदन में मांग की गई है कि खड़गे के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवादित और भड़काऊ बयान देने से रोका जा सके। साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है।सागर मंथन इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा दिया है। शिकायत के दौरान निर्मल देव नरेला,बाबु लाल नागदा,दिलीप छाजेड़,दिलीप शर्मा,प्रवीण शर्मा,गजेंद्र चावला,सहित अन्य मौजूद रहे ।

Share This Article