Ads Slider

पक्के अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर,6–7 घंटे चली कार्रवाई,12 फीट की गली सिमटकर रह गई 3 फीट

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका द्वारा मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक 24 स्थित जैन कॉलोनी में नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया के निर्देश पर अमले ने बुलडोजर चलाकर पक्के अतिक्रमण को हटाया।सागर मंथन यह कार्रवाई करीब 6 से 7 घंटे तक लगातार चली, जिसमें पांच से अधिक अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।जानकारी के अनुसार, जैन कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा अपने घरों के पीछे स्थित लगभग 12 फीट चौड़ी गली पर पक्का निर्माण कर लिया गया था,जिससे गली की चौड़ाई घटकर मात्र 3 फीट के करीब रह गई थी। इस कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर वार्ड क्रमांक 24 निवासी बाबूलाल जैन ने नगर पालिका,सीएम हेल्पलाइन एवं कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के बाद नगर पालिका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की और अतिक्रमणकर्ताओं को दो से तीन बार नोटिस जारी किए। इसके बावजूद संबंधित लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।अंततः मंगलवार को नगर पालिका ने सख्त कदम उठाते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।नगर पालिका के राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर ने सागर मंथन को बताया कि बाबूलाल जैन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यहां करीब 5 से 8 लोगों के अतिक्रमण हटाए गए हैं। जिन लोगों के पक्के निर्माण हटाए गए उनमें सुशील डूंगरवाल, जितेंद्र नागोरी, वीरेंद्र नागौरी,पुष्पेंद्र नागोरी और कमल बंबोरिया शामिल हैं।सभी को पूर्व में विधिवत नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान नगर पालिका का अमला पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर के साथ हेमंत कलोशिया,महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया, चिरंजीव चांदना,योगेश टाकवाल और पप्पू मंगल सहित अन्य कर्मचारी मौके पर तैनात रहे।

Share This Article