Ads Slider

मोबाइल कारोबारी को बदनाम कर व्यवसाय चौपट करने की साजिश, एसपी से हुई शिकायत

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले में एक मोबाइल कारोबारी को बदनाम कर उसका व्यवसाय प्रभावित करने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर निवासी आशीष कुमार पाटनी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार आशीष पाटनी शहर में Samsung मोबाइल का अधिकृत सर्विस सेंटर संचालित करते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम खान, जो “आई सॉल्यूशन” नामक मोबाइल दुकान संचालित करता है, ने उनकी दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग के बहाने विवाद खड़ा किया। बैटरी बदलने के बाद भी मोबाइल का कैमरा खराब होने का आरोप लगाते हुए उसने दुकान पर हंगामा किया और ग्राहकों के सामने अभद्र व्यवहार किया।
पीड़ित का कहना है कि वसीम खान ने खुलेआम धमकी दी कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उसे वायरल करेगा और उनकी छवि खराब करेगा। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने “आई सॉल्यूशन मोबाइल” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो अपलोड कर झूठे आरोप लगाते हुए उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।आशीष पाटनी ने आरोप लगाया कि संबंधित दुकान पर पुराने मोबाइल फोन को नए बताकर बेचा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि iPhone ग्लोबल मोबाइल में जीएसटी चोरी कर पुराने एक्टिवेशन वाले फोन नई तारीख बताकर ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। साथ ही Samsung के एक मॉडल को बॉक्स ओपन बताकर 81,500 रुपये में बेचने की स्टोरी डाली गई, जबकि जांच में वह मोबाइल एक वर्ष से अधिक पुराना और रिपेयर किया हुआ निकला।पीड़ित के अनुसार एक अन्य मोबाइल को डेमो यूनिट बताकर बेचा जा रहा था, जबकि वह करीब तीन साल पुराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने और कारोबार खत्म करने की साजिश के तहत किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article