Ads Slider

ग्राम पड़दा में नाबालिक बालिका से छेड़ाछाड़ के मामले में आरोपी पर पास्को ओर मकान ध्वस्त की मांग,स्वर्णकार समाज ने सोपा ज्ञापन

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।नीमच जिले के मनासा तहसील अंतर्गत आने वाले गाँव पड़दा में नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी पर पास्को एक्ट ओर मकान ध्वस्त करने की मांग को लेकर समस्त नीमच स्वर्णकार समाज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ओर एसपी के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया को एक ज्ञापन सोपा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पड़दा के निवासी 55 वर्षीय अब्दुल रहमान पर नाबालिक बालिका से छेडछाडकरने का आरोप है। जब बालिका घर पर अकेली थी और उसकेमाता-पिता धार्मिक कार्यकम में गए हुए थे इसी दौरान आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया ओर उसके साथ छेड़छाड़ की और 50 रू देकर किसी को नहीं बताने की बात कह कर भगा दिया।रात में उक्त घटना बालिका के द्वारा अपने परिजनों को बताई गई।उक्त घटना से समाज में रोष व्याप्त है एवं प्रशासन से यही मांग करते है कि आरोपी के विरूद्ध कडी से कड़ी कार्यवाही की जाकर उसकेअचल संपत्ति पर बुलडोजर चलवाया जावे। एवं जिन निर्दोश लोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्हें तुरन्त रीहा किया जावे।ज्ञापन सोपने के दौरान श्री स्वर्णकार समाज,श्री स्वर्णकार समाज समिती,श्री स्वर्णकार नवयुवक मंडल के पदाधिकारी ओर समस्त समाजजन मोजूद थे।इस मामले में स्वर्णकार समाज अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसा के ग्राम पड़दा में समाज की बेटी के साथ जो घटना घटित हुई है नीमच जिले का स्वर्णकार समाज घटना की निंदा करता है और ज्ञापन के माध्यम से यही मांग की गई है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए यदि फांसी का प्रावधान हो तो फंसी भी दी जाए और उसके मकान को ध्वस्त किया जाए साथ ही पास्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाए।इस संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को मनासा थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पड़दा में छेड़छाड़ के मामले को लेकर किसी व्यक्ति को पकड़ रखा है, तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया जाकर पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया इसी मामले को लेकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था जिस पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई है आज शुक्रवार को इसी घटना को लेकर स्वर्णकार समाज के लोगों ने ज्ञापन सोपा है कुछ मांगे रखी है जांच पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article