Ads Slider

पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा सुख :श्याम शर्मा,भाविप का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में सेवा, संस्कार और समर्पण का भाव देखने को मिला,कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत विकास परिषद आयुर्विज्ञान संस्थान कोटा के चेयरमेन श्याम शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुंचाना ही सच्चा सुख है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा का जो संतोष मिलता है, वह करोड़ों रुपए खर्च करने पर भी नहीं मिल सकता।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल ने भारतीय संस्कृति की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद हमारी संस्कृति आज भी जीवंत है। “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश आज पूरे विश्व को दिशा दे रहा है। विशिष्ट अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना को प्रेरणादायी बताया तथा भविष्य में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना हेतु विधायक निधि से सहयोग देने की घोषणा की।प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल ने कहा कि नीमच शाखा ने सेवा कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाई है और नई कार्यकारिणी इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने भी परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में नवीन अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, महिला संयोजिका श्रीमती सुनीता चौधरी सहित कार्यकारिणी ने शपथ लेकर दायित्व ग्रहण किया। शपथ अधिकारी प्रदीप चोपड़ा ने सभी पदाधिकारियों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर परिषद द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें जरूरतमंदों को कंबल वितरण, कोरोना काल में ऑक्सीजन व भोजन सेवा, पौधारोपण, तथा विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया। समारोह में 9 नए सदस्यों को भी विधिवत सदस्यता प्रदान कर परिषद परिवार में शामिल किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से तिलक, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिन व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article