नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है,जहां सुवाखेड़ा निवासी 28 वर्षीय युवक नितिन पिता मुकेश पाटीदार ने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है,जिसके बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।गंभीर हालत में नितिन को एक निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया।सागर मंथन चिकित्सकों ने युवक की हालत को देखते हुए लगातार निगरानी में रखकर उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन उसकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही।जानकारी के अनुसार, इलाज के दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे नितिन ने दम तोड़ दिया।सागर मंथन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुचाया गया जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की बात सामने आई है, लेकिन युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।







