Ads Slider

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला,8 से 10 आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से किया वार,गंभीर अवस्ता में जिला अस्पताल भर्ती,उपचार जारी

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना जावद रोड स्थित एक मांगलिक भवन परिसर की है, जहां 8 से 10 लोगों ने मिलकर युवक को घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।सागर मंथन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को तत्काल नयागांव अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया,जहां उसका इलाज जारी है।घायल तुलसीराम पिता नंदराम खारोल (36 वर्ष),निवासी गांधी कॉलोनी नयागांव ने सागर मंथन को बताया कि वह शुक्रवार को जावद रोड स्थित मांगलिक भवन में एक कार्यक्रम में भोजन के लिए गया था। भोजन के बाद जैसे ही वह बाहर निकला, तभी पहले से घात लगाए बैठे चेतन, अमित, विजय, अंकित, मदनलाल, प्रकाश, दिनेश, राजेश, मुकेश खटीक सहित अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।तुलसीराम ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों द्वारा उस पर पहले भी कई बार हमले किए जा चुके हैं जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि नगर परिषद द्वारा पूर्व में दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी जिसके बाद से वे उससे रंजिश रखने लगे और लगातार धमकियां देते रहे।पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को भी आरोपियों ने उसे अकेला देखकर हमला कर दिया। इस घटना के बाद घायल और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article