Ads Slider

पिपलोन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना हादसे की वजह,चबूतरे से टकराकर पलटी ट्रॉली,कोई जनहानि नही,हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।थाना मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलोन में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान के पास बने चबूतरे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें भरी मिट्टी सड़क पर फैल गई।इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया,लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर रोजाना की तरह पोखरदा की ओर से पिपलोन होते हुए मनासा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चालक रामलाल पिता मांगीलाल भील तेज गति से वाहन चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर पिपलोन निवासी उदयराम माली के मकान के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे चबूतरे से जा टकराया। टक्कर के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली मौके पर ही पलट गई।हादसे के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों में घबराहट फैल गई और लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि चालक समय रहते ट्रैक्टर से बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं टक्कर के कारण चबूतरे को आंशिक नुकसान पहुंचा है।इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया। उनका कहना है कि गांव में लगातार तेज गति से वाहन चलाए जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जैसे स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और नियमित निगरानी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Share This Article