Ads Slider

श्री पिपली वाले बालाजी मंदिर पर दूसरा विशाल भंडारा सम्पन्न,हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेंद्र उपाध्याय।सिटी रोड रोडवेज डिपो परिसर स्थित श्री पिपली वाले बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को दूसरा विशाल भंडारा एवं विविध धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुए।आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और धर्म लाभ लिया।मंदिर समिति के सदस्य अनिल तिवारी,विक्की प्रजापत एवं पियूष ग्वाला ने संयुक्त रूप से सेजानकारी देते हुए बताया कि श्री पिपली वाले बालाजी मंदिर विगत 35 से 40 वर्षों से रोडवेज परिसर में विराजमान है। करीब दो वर्ष पूर्व क्षेत्रवासियों एवं युवाओं के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था। उस दौरान तीन दिवसीय भव्य आयोजन में कलश यात्रा, सुंदरकांड एवं रामायण पाठ के साथ शिखर स्थापना की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था।इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान बालाजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ। रविवार को आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की।समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को युवाओं द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ नियमित रूप से किया जाता है, जो निरंतर जारी है। क्षेत्रवासियों और भक्तों के सहयोग से ही ऐसे धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाते हैं। आयोजन की सफलता पर मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article