लोकसभा भाजपा प्रत्याशी गुप्ता के समर्थन में हुवा मुख्यमंत्री का रोड शो,जनसभा को किया सम्बोधित

Mahendra Upadhyay

नीमच।महेंद्र उपाध्याय।कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है। कांग्रेस नेता हमेशा कहते हैं गरीबी हटा देंगे। लेकिन गरीबी आज तक नहीं हटी। 5वर्ष राजीव गांधी 10 वर्ष मनमोहन सिंह 17 वर्ष इंदिरा गांधी 18 वर्ष जवाहरलाल नेहरू ने शासन किया लेकिन आज तक गरीबी नहीं हटी।यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीब की चिंता की है ।भाजपा हमेशा गरीबों के साथ रहती है। कांग्रेस हमेशा कहती है गरीबी हटा देंगे लेकिन आज तक गरीबी नहीं हटा पाए। एक ही परिवार सत्ता का सुख रखना चाहता है। सोनिया, राहुल, प्रियंका, लालू यादव सभी जमानत पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना कोई मकान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भक्तों के लिए सांस ले रहे हैं। भारत मां का सपूत निष्कलंक सूर्य की तरह चमक रहा है। देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मनासा का कार्यक्रम निरस्त होने के लिए क्षमा मांगी। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की तकदीर और तस्वीर को बदलते देखा है मोहन यादव के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद मांगता हूं। विकास के क्षेत्र में भारत नए रूप से उभर कर सामने आया है। विगत चुनाव में लोकसभा चुनाव में 78.41 मतदान प्रतिशत कर लोकसभा में भाजपा को मजबूत किया था इस बार 100% की ओर आगे बढ़े सभी से निवेदन है।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया विकास और परंपरा देखने को मिलेगी। विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी संबोधित किया किया।निर्धारित कार्यक्रम 6 बजे से 3 घंटे देरी से पहुंचने के बाद भी मुख्यमंत्री श्री यादव को सुनने के लिए देर रात तक जनता सड़कों पर डटी रही ।सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता सहित वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। सभा में विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा, माधव मारू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, राकेश भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद सदस्य सहित वरिष्ठ पंचायत सदस्य उपस्थित थे।मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा नीमच शहर में विशाल रोड शो 7 मई को रात 9.13 बजे बारादरी से प्रारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री यादव ने रथ में सवार होकर आम जनता से चुनाव के लिए कमल पर वोट डालने का आव्हावन किया। नीमच में सीएम ने रोड शो जनसभा को संबोधित किया इसके बाद राहत करीब 10 बजे सड़क मार्ग से मंदसौर के लिए प्रस्थान कर गए जहां मंदसौर में नक्षत्र गार्डन में रात्रि विश्राम किया। रोड शो बारादरी से प्रारंभ हुआ जो नया बाजार, बजरंग चौक बिहार गंज, नरसिंह मंदिर ,श्री राम चौक घंटाघर, बिचला गोपाल मंदिर, तिलक पथ, जाजु बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, होते हुए 40 विद्युत केंद्र भारत माता चौक पर पहुंचकर रथ आम सभा में परिवर्तित हुआ,रोड शो के पूरे मार्ग को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के झंडों पोस्टर से सजाया गया था। प्रमुख बाजारों की छत और मुंडेरों पर नागरिक मुख्यमंत्री के अभिवादन के लिए खड़े देखे गए। रोड शो में सबसे आगे ढोल ताशा शहनाई बजाते हुए युवा चल रहे थे। सैकड़ो कार्यकर्ता भगवा पगड़ी पहने हुए चल रहे थे। चुनावी शंखनाद के लिए आतिशबाजी भी की गई। बैण्ड पर देश भक्ति गीत बज रहे थे। दुधिया रोशनी में रोड शो अपने अलग छटा बिखेर रहा था।मार्ग में नया बाजार में कल्याण कमलमय समर्थक समिति, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा , उमराव सिंह गुर्जर मित्र मंडल, सकल ब्राह्मण कल्याण समिति ,लायंस क्लब, नीमच रोटरी क्लब नीमच, मिशन विश्व गुरु,अखिल भारतीय लखेरा महासभा मध्य प्रदेश,पूज्य सिंधी पंचायत, श्री भीडभांजन पार्श्वनाथ मंदिर मंडल ट्रस्ट नीमच, भारत विकास परिषद नीमच,अहीर समाज नीमच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री यादव का अभिनंदन कर अभिवादन स्वीकार किया । जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा रोड शो के सबसे आगे और पीछे दो पेयजल पानी की वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Leave a comment