जय श्री राम एवं मोदी-मोदी के नारों से गुंजा निम्बाहेड़ा, भाजपा प्रत्याशी कृपलानी के समर्थन में गृह मंत्री शाह का रोड़ शो, निम्बहेड़ा में भाजपा प्रत्याशी कृपलानी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Mahendra Upadhyay
5 Min Read

निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।भारतीय जनता पार्टी के निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो कर भाजपा को विजय बनाने की अपील की। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के हजारों समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर निम्बाहेड़ा को जय श्री राम एवं मोदी-मोदी के नारों से गूंजायमान कर दिया। रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं प्रत्याशी श्री चंद कृपलानी ने क्षेत्र की जनता का अभिवादन स्वीकार कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।केंद्रीय गृह मंत्री शाह का रोड शो दोपहर करीब 1:30 बजे माल गोदाम रोड स्थित रेलवे स्टेशन के यहां से आरंभ हुआ, जो रामद्वारा, चित्तौड़ी गेट, पंचोली चौराहा, चंदन चौक, परशुराम सर्कल होते हुए शेखावत सर्कल पहुंचा। मार्ग में शाह के स्वागत के लिए कृपलानी के हजारों समर्थकों के साथ नगरवासियों ने छतों से, मार्ग में जगह जगह मंच बना कर तथा जहां जगह मिली वहां स पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड़ शो के अंतिम पड़ाव शेखावत सर्कल पर पहुंच कर देश के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. श्री भैरु सिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा पर गुलाब के पुष्प की माला पहनाकर नमन किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी ने भी स्वर्गीय शेखावत को नमन किया।निम्बाहेड़ा में रोड़ शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में उमड़े जनसैलाब एवं उनके उत्साह को देख केंद्रीय गृह मंत्री अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल में लगे अधिकारियों के साथ जनता के बीच पहुंचकर अभिवादन स्वीकार किया। इससे पूर्व शेखावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुरक्षा घेरे के बाहर खड़े हजारों समर्थकों को स्वयं शाह ने इशारा कर अपने पास बुला लिया तथा आमजन का अभिवादन स्वीकार कर उनसे भाजपा को विजयी बनाने का आव्हान किया। इस दौरान उपस्थित जन मानस ने पूरा क्षेत्र जय श्री राम एवं मोदी मोदी के नारों से गुंजायमान कर दिया।भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समथत्र्नन में आयोजित केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड़ शो के दौरान निम्बाहेड़ा भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जहां केसरिया साड़ी एवं साफा पहनकर नृत्य कर स्वागत किया गया, वहीं नेहरू पार्क के बाहर एक मंच पर राजस्थानी नृत्य की थीम पर पधारो म्हारे देश के रूप में नृत्यांगनाओं के द्वारा शाह का स्वागत किया।रोड़ शो के दौरान मार्ग में चन्दन चौक पर भगवान शिव के दरबार की तथा श्री परशुराम सर्कल पर भगवान श्री राम के दरबार की जीवंत झांकी सजाई गई थी, जो सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही।केंद्रीय गृह मंत्री शाह के निम्बाहेड़ा रोड़ शो के लिए राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में बने हेलीपेड पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अगवानी कर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम समन्वयक अशोक नवलखा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, चित्तौडग़ढ़ जिला अध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, चुनाव जिला संगठन प्रभारी हेमंत लाम्बा, विधानसभा प्रभारी प्रवेश वाही, विधानसभा संयोजक बगदीराम धाकड़, पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी महावीर सिंह कृष्णावत, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तातव, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी मण्डल अध्यक्ष रामचन्द्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, निम्बाहेड़ा नगर मण्डल महामंत्री विजय काबरा, लोकसभा विस्तारक सोहनलाल आंजना, विधानसभा विस्तारक अभिराज पाण्डे, जिप सदस्य दलपत मीणा, महिला मोर्चा की वर्षा कृपलानी, सुधा सोनी, आरती शर्मा ने भी स्वागत किया।ततपश्चात शाह रोड़ शो आरम्भ स्थल के लिए रवाना हुए, जिसका शेखावत सर्कल पर पहुंच कर समापन हुआ।यहां से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शाह को हेलीपेड पर छोडऩे के लिए भाजपा के वरित्नष्ठ नेता एवं चुनाव कार्यालय प्रभारी सुरेश खेरोदिया, भाजपा नगर मण्डल महामंत्री मयंक अग्रवाल, पारस विरवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, श्याम सुन्दर मूंदड़ा, विमल कोठारी, गोपाल पंचौली, निलेश मेहता, व्यापार प्रकोष्ठ के गजेन्द्र नवलखा, गिरिश दशोरा, आशीष टांक एवं आशीष काबरा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment