जो जनता की करे भलाई श्रीचंद भाई श्रीचंद भाई के नारों से गूंजी कृषि उपज मंडी,कृपलानी के स्वागत में भाजपा मय हुवा माहौल,भव्य आतिशबाजी,पुष्प वर्षा के साथ कई स्थानों पर फलों से तुले कृपलानी

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय। निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बुधवार को प्रात: निम्बाहेड़ा कृषि उपज मण्डी प्रांगण में जनसंपर्क किया।कृपलानी का मण्डी व्यापारियों एवं किसानों सहित हम्मालों एवं तुलावटियों ने दिल खोलकर भव्य आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, ढोल एवं जो जनता की करे भलाई श्रीचंद भाई श्रीचंद भाई के नारों के साथ स्वागत किया।भाजपा प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि मंडी व्यापारियों ने कृपलानी का उत्साह के साथ जगह-जगह माल्यार्पण एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया तथा विजय श्री की शुभकामनाएं दी।उत्साहपूर्ण स्वागत एवं विजयश्री की शुभकामनाओं से गदगद कृपलानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं अपने परिवार के बिच आया हूं तथा आपने अपने भाई का जो स्वागत किया है, उसके लिए आप सभी का आभार। कृपलानी ने उपस्थित व्यापारियों, किसानों से आव्हान किया कि आगामी 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में कमल के निशान के सामने वाला बटन दबाकर भाजपा को विजय बनाते हुए केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार के हाथ को मजबूती दें।इस अवसर पर कृपलानी ने अपने सम्बोधन के माध्यम से कांग्रेस के द्वारा किए गए झूठे एवं भ्रामक वादों तथा विकास के दावों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के द्वारा क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया, केवल भाजपा राज में किए गए कार्यों पर लीपापोती कर उन्हें अपना नाम देने का प्रयास मात्र किया गया, जो क्षेत्र की जनता से छुपा हुआ नहीं है।इससे पूर्व आरम्भ में कृपलानी का मण्डी प्रांगण पहुंचने पर कृषि उपज मंडी व्यापार संघ, क्रेता व्यापार संघ, मंडी युवा व्यापार संघ, तुलारा संघ, मजदूर यूनियन एवं टेम्पो यूनियन सहित उपस्थित किसानों एवं आमजन के द्वारा स्वागत किया गया।मण्ड़ी में जनसम्पर्क के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व मण्डी सेके्रट्री नानालाल भूतड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, विरेश चपलोत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उमेश तोतला, सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, भाजपा नगर महामंत्री मयंक अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष विमल कोठारी, सुरेश कुदाल, प्रवक्ता कमलेश बनवार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री चिराग मंत्री, मुकेश बम, महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी, अध्यक्ष आरती शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a comment