जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रतायाशी आंजना के प्रति नगरवासियो ने जताया विश्वास,विकास कार्यों कीं हुई प्रसंशा,मेवा मिष्ठान से तूल रहे आंजना, हुई नुकड़ सभाए,जनता में भारी उत्साह

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना सोमवार  कों निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र के  एनिकट कॉलोनी(कच्ची बस्ती), राजीव नगर कच्ची बस्ती वार्ड नं 12, कच्ची बस्ती वार्ड नं 11, कृषि उपज मंडी,इशक्काबाद मस्जिद के पास, इशक्काबाद तेजाजी चौक,अटल नगर(घरौंदा योजना), हाउसिंग बोर्ड पुराना(नया मंदिर), मेव जमात खाना चौक, राजोरा गली चौराहा, मेवाती मोहल्ला(यामीन कॉम्प्लेक्स), बड़ा कसाई मोहल्ला, गवारिया मोहल्ला, इंडस्ट्री एरिया(सूरज धर्मकांटा), कालिका माता मंदिर(आदर्श कॉलोनी), ब्रम्हाकुमारी सेंटर, आर.के. कॉलोनी मंदिर, कृष्णा नगर,अटल नगर(100 फीट रोड़),ओम विहार (लैंडमार्क के पीछे),ओकाफ मोहल्ला, मदीना मस्जिद(जावद दरवाजा), मोती बावजी चौराहा, ईंटों का भट्टा, कासोद दरवाजा, अम्बा नगर, गंगा चौक(कासोद गांव),मंशापूर्ण महादेव मंदिर(महेश नगर),सविता कॉलोनी,में सघन जनसम्पर्क किया।आंजना ने निम्बाहेड़ा के विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क कर सभाओ कों सम्बोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने कहा कीं राजस्थान विकास में नए आयाम स्थापित कर रहा है राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं कर लाभ सभी वर्गों कों मिल रहा है आंजना में कहा कीं आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण करना, आमजन  के हितों को प्राथमिकता एवं क्षेत्र की आमजनता के मशाअनुरूप विकास कार्य करवाना है यही कांग्रेस की रीति-नीति है। उक्त विचार निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने सोमवार को निम्बाहेड़ा शहरी क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियो ने अलग अलग जंगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी आंजना का साफा बंधवाकर पुष्पाहारों से गर्म जोशी के साथ स्वागत-अभिनन्दन किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने जनसम्पर्क यात्रा से पूर्व विभिन्न धार्मिक स्थानों में पुजा अर्चना कर यात्रा को प्रारम्भ किया।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा , पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, कांग्रेसजन,जन्प्रतिनीधिगण, अग्रिम संघ्ठानो के पधाधिकरिगन,वार्ड पार्षदगण,वार्ड वासी नगर पालिका क्षेत्र की महिलाए पुरुष एव मिडिया कर्मी उपस्थित थे।

Leave a comment