कनेरा घाटा क्षेत्र का बहुमुखी विकास भाजपा की देन,जनता ने ठाना है, क्षेत्र में कमल खिलाना है,कनेरा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृपलानी को मिल रहा है भारी जनसमर्थन

Mahendra Upadhyay
4 Min Read

निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय। कनेरा घाटा क्षेत्र का आज तक जो विकास हुआ वह भाजपा की ही देन है। पांच वर्ष पूर्व भाजपा के कार्यकाल में कनेरा घाटा क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए दिल खोलकर काम किया गया, जिससे पूरे घाटा क्षेत्र की तस्वीर बदल गई।तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा कनेरा में उप तहसील,रेणका नाका बांध जैसी सौगातें दी गई,जो किसानों एवं क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित हुई। वहीं तत्कालीन भाजपा सरकार के समय सम्पूर्ण घाटा क्षेत्र के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में सड़के बनाई गई, जल स्वावलंबन के कार्य हुए, गौरव पथ निर्माण कर गांवो का गौरव बढ़ाया तथा प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलकर शिक्षा के साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया।
उक्त विचार निम्बाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मंगलवार को कनेरा घाटा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के समय जो विकास की गंगा बहाई जा रही थी, जिस पर इस जनहित विरोधी कांग्रेस सरकार ने रोक लगा दी तथा बीते पांच सालों में विकास के नाम पर मात्र खेला तथा किसानों एवं क्षेत्रवासियों के साथ धोका किया। कृपलानी ने जनसंपर्क के दौरान उनके समर्थन में उमड़ रहे जन सैलाब को देखकर विश्वास व्यक्त किया कि कनेरा घाटा क्षेत्र सदैव की भांति इस बार भी भाजपा को बढ़त दिलाने में कोई कोर कसर नहीं रखेगा।
कृपलानी ने घाटा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कृपलानी की अगवानी की, तत्पश्चात अनोपपुरा से जनसम्पर्क कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसके पश्चात अनोपपुरा, कोचवा, बड़ावली, पानगढ़, गढ़वाडा, दीपपुरा, बांगेडाघाटा, गुर्जरखेड़ी, मनोहर खेड़ी, पटियार, सेमलिया, सरसी, कनेरा, कल्याणपुरा एवं रानी खेड़ा गांवो में कृपलानी ने ग्रामीण जनों से जनसंपर्क किया तथा राज्य की कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण, जन विरोधी नीतियों, किसानों की ऋण माफी के झूठे वादों के बारे में जानकारी देते हुए इस बार भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर पुन: विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।इस दौरान कृपलानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधी, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।कनेरा घाटा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कृपलानी का जगह-जगह ढ़ोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी कर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत करते हुए कई स्थानों पर फलों से तोला। यहा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ सहित बडी संख्या में भाजपाकार्यकर्ता शामिल थे।इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी कृपलानी ने सोमवार को निम्बाहेड़ा क्षेत्र मण्डला चारण, साकरिया, मड्डा चौराहा, आक्या, बांगरेड़ा मामादेव, जलिया, कारूण्डा, लसड़ावन, मण्डावली, इन्द्रा नगर, टाटरमाला, मिण्डाना, बिनोता, बडौली घाटा एवं मांगरोल क्षेत्र में जनसम्पर्क कर ग्रामीण मतदाताओं से विजय श्री का आर्शीवाद एवं समर्थन प्राप्त किया। इस दौरान कृपलानी का कहीं वाहन रैली, तो कहीं ढ़ोल नगाडों एवं बैण्ड बाजों के साथ हजारों समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया एवं कृपलानी को विजय बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a comment