निंबाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।भाजपा कार्यकर्ताओं के भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आने का सिलसिला लगाता जारी है इसी क्रम में रविवार को मांगरोल गांव में कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल जी आंजना के जन सम्पर्क के दौरान जेके सीमेंट मांगरोल के महामंत्री एवं भाजपा के पूर्व पदाधिकारी कमलेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता कैलाश जाट एवं कैलाश भील ने उदय लाल जी आंजना में विश्वास जताते हुए उनकी उपस्थिति में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उदय लाल जी आंजना ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर उन्हें कांग्रेस पार्टी का ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया और बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस जनप्रतिनिधि गण,कांग्रेस पदाधिकारी गण, कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।