निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी को विजयी बनाने के लिए निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम ने मोर्चा संभालते हुए ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने केली, मरजीवी, सरलाई एवं गादोला गांव में चुनाव प्रचार कर मतदातों से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया तथा 25 नवम्बर को कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी को विजयी बनाने का आव्हान किया।
इस दौरान महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी, ईशा कृपलानी, जिया कृपलानी, माया भाम्भी, निर्मला शर्मा, भगवती देवी शर्मा, रत्ना चुगवानी सहित महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी कृपलानी के पक्ष में महिला मोर्चा ने किया घर-घर जाकर जनसंपर्क,भाजपा के पक्ष में मतदान का किया आव्हान

Leave a comment
Leave a comment