कृपलानी की कार्यशैली से प्रभावित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का परिवार सहित भाजपा में आने का क्रम जारी,मकनपुरा गांव के करीब दो दर्जन परिवारों ने भजपा में जताया विश्वास*

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।(सागर मंथन)निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनके साथ कांग्रेस के द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाहियों से क्षुब्ध होकर तथा भाजपा की राष्ट्रवाद की भावना एवं क्षेत्रीय प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी की ईमानदार कार्यशैली तथा कोरोना जैसे विकट काल में आमजन के लिए किए गए सेवा कार्यों से प्रेरित होकर निम्बाहेड़ा उपखण्ड के मकनपुरा ग्राम के करीब दो दर्जन परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की गुड्डा खेड़ा ग्राम पंचायत स्थित मकनपुरा ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के शक्तिकेन्द्र संयोजक कैलाश जाट एवं लालचंद जाट के नेतृत्व में करीब दो दर्जन परिवारों ने भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कृपलानी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रामेश्वर गुर्जर पूर्व वार्ड पंच, कंवरलाल मेघवाल, ऊंकार दास, बसंती लाल मेघवाल, भेरू भील, कन्हैयालाल भील, कान्हा मेघवाल, रोशन मेघवाल, पारस मेघवाल, देवी लाल रावत, खेमराज मेघवाल, कालू राम रावत, रतन मेघवाल, जसराज मेघवाल आदि सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं का उनके परिवार के साथ भाजपा परिवार में उपरना ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं नवआगंतुक सदस्यों ने भाजपा के कमल निशान का बटन दबाकर कृपलानी को विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a comment