मंत्री आंजना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी आंजना का प्रचार प्रसार जोरों पर,कलाकारों ने आंजना के पक्ष में 5 साल में हुए विकास को लेकर बताइ उपलब्धियां

Mahendra Upadhyay
1 Min Read

छोटी सादड़ी। महेंद्र उपाध्याय।राजस्थान विधानसभा के चुनाव जहां एक तरफ नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे वैसे कांग्रेस एक तरफा मैदान में हाथ का पंजा वापस लाने में जुटा रहे हैं। निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा कि अगर बात की जाए तो इस विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का प्रचार प्रसार जोरों शोरों पर दिख रहा। बाहर से आए कलाकारों ने मंत्री आंजना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर और कांग्रेस सरकार की योजनाएं को लेकर गली गली मोहल्ले मोहल्ले में और छोटी सादड़ी के हर चौराहे पर कांग्रेस के प्रत्याशी उदयलाल आंजना के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। छोटी सादड़ी के हर वार्ड में जा जाकर मंत्री आंजना और गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुए विकास को लेकर जनता के बीच एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और कांग्रेस सरकार में हुए विकास की उपलब्धियां बताई। तथा कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर जागरूक किया।

Leave a comment