Ads Slider

*भाजपा की फिर बनने जा रही डबल इंजन की सरकार,विकास किया है विकास करेंगे.. सकलेचा*

Mahendra Upadhyay
1 Min Read

जावद,। महेंद्र उपाध्याय।भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा 7 नवंबर को जनसंपर्क करने कस्मारिया, बीरमपुर, देवपुरा, नया गांव पहुंचे। जहां बहनों ने उनका जोरदार स्वागत किया और डबल इंजन की सरकार फिर से बनाने की बात दोहराई। वहीं किसान भाईयों, बुजुर्गों से एक बार फिर भाजपा सरकार का नारा लगाया और सकलेचा को साफा बंधवा कर विजय तिलक लगाया गया।भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे तो उत्साही कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। गले में कमल के फूल वाला दुपट्टा डाले कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा की और ढोल के साथ गांवों में प्रमुख मार्गों से जनसंपर्क रैली निकाली। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे अनेक ग्रामीणों ने भी सकलेचा की अगवानी की और मुंह मीठा करा कर जीत का भरोसा दिलाया।
बडी संख्या मेंमहिला-पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ सकलेचा ने इन गांवों की बस्तियों में घर घर जाकर भाजपा के कमल वाला बटन दबाकर विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा।

Share This Article
Leave a comment