जावद। महेंद्र उपाध्याय।कांग्रेस की गलत नीतियों से परेशान होकर दो कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।सोमवार को जावद क्षेत्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम कबरा, मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल माली, शांतिलाल बग्गड,भरत पटेल की उपस्थिति में ग्राम हनुमंतिया के छगनलाल जाट एवं भेरूलाल धाकड़ ने भाजपा कार्यालय जावद पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली । भाजपा की संस्था ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि कांग्रेस में वे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और दलबदलू को टिकट देने से आहत होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं। भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सकलेचा बिना किसी भेदभाव के काम करते हैं और सबका साथ सबका विश्वास की भावना लेकर विकास किया जा रहा है।








**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.