Ad image

मनासा भाजपा प्रत्याशी माधव मारू ने सेकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकाल, किया नामांकन दाखिल

Mahendra Upadhyay
1 Min Read

नीमच।महेंद्र उपाध्याय।जिले की मनासा विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अनिरुद्ध माधव मारू सोमवार दोपहर में विशाल व भव्य वाहन रैली के रूप में नीमच पहुचें। जहाँ उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मनासा से माधव मारू के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, सांसद सुधीर गुप्ता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। श्री मारू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार फिर हम भाजपा की सरकार बनाएंगे। और मनासा विधानसभा से भारी मतों से विजय होंगे। पिछले 18 महीनों में मेरे द्वारा जो विकास कार्य करवाया गया हैं। उनसे जनता को अवगत कराएंगे। और आगे जो योजना हैं उसकी जानकारी भी जनता को देंगे। साथ ही श्री मारू ने अपना नामांकन दाखिल कर विजय होने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी माधव मारू के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment