Ads Slider

कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने नामांकन दाखिल कर किया के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ,नूरी खान ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Mahendra Upadhyay
1 Min Read

नीमच।महेंद्र उपाध्याय।नीमच विधानसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को शुभ मुहूर्त में गांधी भवन पर किया गया। कार्यालय के उद्घाटन में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, साथ ही जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान सहित वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव कार्यालय में पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान चुनावी कार्यालय उद्घाटन में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने अपना उद्बोधन भी दिया प्रभारी नूरी खान ने कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उमराव सिंह गुर्जर को जीतने का संकल्प भी दिलाया और भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने को लेकर भी तेजस्वी उद्बोधन दिए।इसके पूर्व उमरावसिंह गुर्जर ने जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक संपत जाजू हरीश दुवा सहित कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन भरते ही श्री गुर्जर ने चुनावी बिगुल बजाया और भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। साथ ही कांग्रेस की सरकार लाने व विजय होने का संकल्प लिया। इस दौरान ज़िला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम शर्मा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, मुकेश कालरा, महेंद्र मोनू लोक्स,सहित कई बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment