Ads Slider

चेटीचंड महिला उत्सव में दूसरे दिन कला और संस्कृति की रंगीन छटा, प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में चेटीचंड महिला उत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन का आगाज उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर विभिन्न कला प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी को माला अर्पण एवं ज्योत प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिवगण उपस्थित रहे।दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में सिंधी थाली,नोटों के बुके की सजावट, सिंधी फेस्टिवल प्रस्तुति, चॉकलेट बुके एवं सिंधी संस्कृति पर निबंध लेखन प्रमुख रहे। सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति और सांस्कृतिक समझ का विशेष ध्यान रखा गया।सिंधी थाली प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। स्वादिष्ट व्यंजन श्रेणी में ऋतू भम्बानी ने प्रथम, तान्या चावला ने द्वितीय तथा नायरा भाग्यवानी और पलक लालवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डेकोरेशन एवं प्रेजेंटेशन श्रेणी में हेमा सुगंधी प्रथम, पलक लालवानी द्वितीय एवं रीत रामनानी तृतीय स्थान पर रहीं।सिंधी फेस्टिवल प्रतियोगिता में सोनी बदलानी ने प्रथम, अंजली आसवानी ने द्वितीय तथा सिमरन कोटवानी एवं रिया भाग्यवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। नोटों के बुके सजावट में भावना कस्तूरी प्रथम, अंजली आसवानी द्वितीय तथा पायल लालवानी एवं पलक लालवानी तृतीय स्थान पर रहीं। सिंधी संस्कृति पर निबंध प्रतियोगिता में प्रगति बुधवानी ने प्रथम, भावना कस्तूरी ने द्वितीय और योगिता सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चॉकलेट बुके प्रतियोगिता में लक्षिता आसवानी प्रथम, रचित लुलानी द्वितीय एवं विन्नी बदलानी तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए तम्बोला एवं प्रश्नोत्तर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा तलरेजा एवं पूजा केवलानी ने किया। अंत में पूज्य सिंधी पंचायत की अध्यक्षा आकांक्षा तलरेजा एवं महासचिव मधु केवलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article