नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। जिला महिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे फोर जीरो चौराहे के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और उनका पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि खड़गे जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता को “पागल” जैसे शब्दों से संबोधित करना न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि यह दलित समाज का भी अपमान दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की भाषा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मानसिकता को उजागर करती है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संबंधित मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफा लिया जाए और उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही, इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठाई गई।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चोरसिया, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चेतना लालका, अनीता घनेटवाल, महामंत्री शमीदा मिर्जा, मीना कुरील, सेवादल जिलाध्यक्ष बेबी मेहरा सहित अरविंद चौपड़ा, ब्रजेश मित्तल, ब्रजेश सक्सेना, पृथ्वीसिंह वर्मा, मोनू लोढा, ओम दीवान, बबली तंवर, गजेंद्र यादव, हिदायतुल्लाखां, जावेद दुर्रानी, योगेश प्रजापति सहित जावद, मनासा और रतनगढ़ क्षेत्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







